विधायक चैंपियनशिप खेल महाकुंभ के अंतर्गत अंडर-19 कबड्डी बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला एनएमपी स्कूल एंड स्पोर्ट्स अकादमी में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में भलस्वागाज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि भगवानपुर की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह की मुख्य अतिथि करुणा कर्णवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विक्रांत चौधरी और विद्यालय प्रबंधक राजकुमार सैनी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। प्रतियोगिता में सांख्यिकी अधिकारी स्मिता सैनी, अनिल चमोली, शोएब अली, महिपाल सिंह, केशव और ब्लॉक कमांडर ऋतिक सैनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घोषक की भूमिका बृजभान दुबे ने निभाई जबकि मुख्य अंपायर नवीन कुमार सैनी रहे।