रुड़की तहसीलदार कार्यालय के बाहर अपनी मांगों के लेकर धरना प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन टिक
- फोटो : ROORKEE
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में तहसीलदार रुड़की के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया।
भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने बताया कि मंगलौर नगरपालिका पर दो महीने से तालाब की खोदाई को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। तहसील प्रशासन द्वारा सही तरीके से तालाब की पैमाइश न होने के कारण खोदाई में परेशानी आ रही है, इसलिए बृहस्पतिवार को किसानों ने तहसीलदार रुड़की के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया है, जिसमें सही तरीके से तालाब की पैमाइश कराए जाने की मांग की गई है। इस दौरान मंडल महामंत्री अरविंद राठी, ब्रह्मपाल सिंह, सुखराम, बाल सिंह, जसवीर सिंह, शमीम अहमद, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद अरशद, हारून, फुरकान, मोहम्मद फुरकान और मोहम्मद अरशद आदि मौजूद रहे। संवाद