बनवाला गांव में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व सोमवार को गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा के बाद विधि-विधान के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा के दौरान कथावाचक ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के महत्व के बारे में बताया। आयोजकों के अनुसार कथा सात दिनों तक चलेगी। इस दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। संवाद