IIसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में पिछले एक महीने में 80 मुकदमे हुए हैं दर्ज
I
I I
Iगंगनहर में 160 से अधिक तो भगवानपुर में 220 से अधिक मुकदमे हो चुके हैं दर्ज
I
Iक्षेत्र में बिजली चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोग मुफ्त में बिजली लेना चाहते हैं और कटिया डालकर घर को रोशन कर रहे हैं। ऐसे में ऊर्जा निगम और पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। खास बात तो यह है कि बिजली चोरी के मामलों में वह लोग पकड़े जा रहे हैं जिनके या तो ई-रिक्शा हैं या फिर बिजली के उपकरण अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही वह भी हैं जिनके घरों के सामने से बिजली की लाइन गुजर रही है।
I
Iबिजली चोरी को लेकर विजिलेंस के साथ ही ऊर्जा निगम की टीम लगातार छापे मार रही है। बुधवार को ही भगवानपुर में चार गांवों में छापा मारकर 52 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। यही हाल सभी थाना-कोतवाली क्षेत्रों का है। बीते एक माह की बात करें तो भगवानपुर क्षेत्र में सबसे अधिक बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं। इनमें शहरी के बजाय ग्रामीण इलाकों में अधिक बिजली चोरी होना सामने आया। इन घरों के सामने से या तो विद्युत लाइन गुजर रही है या फिर इन घरों में ई-रिक्शा व अन्य बिजली से चलने वाले उपकरण हैं। अब यह बिल बचाने के लिए बिजली चोरी कर रहे हैं। पिछले एक माह में भगवानपुर क्षेत्र में 220 से अधिक बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
I
I
I
Iवहीं, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की बात करें तो यहां भी ग्रामीण इलाकों में लोग कटिया डालकर घरों को रोशन कर रहे हैं। पिछले एक माह में यहां भी 160 से अधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वहीं सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के भी ग्रामीण इलाकों में ही बिजली चोरी के मामले पकड़े जा रहे हैं। यहां भी पिछले एक माह में 60 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।
I
Iस्मार्ट मीटर लगेंगे तो रुक सकती है बिजली चोरी
I
I
I
Iऊर्जा निगम की ओर से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाए जाने हैं। क्षेत्र के किसान इसका विरोध कर रहे हैं। ऐसे में बिजली चोरी की घटनाएं भी बढ़ती ही जा रही हैं और यह बिजली चोरियां ग्रामीण इलाकों में ही हो रही हैं। ऐसे में अगर सभी घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग जाएं तो एक हद तक बिजली चोरी में लगाम लग सकती है। लोग जितना रिचार्ज करेंगे उतनी ही बिजली इस्तेमाल कर सकेंगे। ऊर्जा निगम के अनुसार बिजली चोरी रोकने के लिए ही स्मार्ट मीटर लगवाए जा रहे हैं।
I
Iबिजली चोरी की शिकायत मिलते ही मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। ऊर्जी निगम की ओर से जो भी तहरीर मिल रही है, उस पर कार्रवाई की जा रही है। - एसके सिंह, एसपी देहात।I