फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गंगनहर में नहा रहा बीईजी का जवान लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की बीईजी में तैनात एक जवान गंगनहर में नहाते समय लापता हो गया। पुलिस और बीईजी के जवानों ने सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

रविवार शाम को बीईजी में तैनात राइफलमैन शिवांशु गौड़ अपने दो साथियों के साथ रुड़की बाजार में खरीदारी करने आए थे। यहां से तीनों मेहवड़ पुल पर आ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान शिवांशु गौड़ गंगनहर के घाट पर नहाने लगे। नहाते समय शिवांशु गंगनहर के तेज बहाव में बहने लगे और कुछ दूरी पर जाकर लापता हो गगए। सूचना पर कलियर पुलिस और बीईजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर गंगनहर में जवान की तलाश की। साथ ही सोमवार को भी टीम ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाया। एसओ रविंद्र शाह ने बताया कि जवान की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें