फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्रतिबंधित मांस बरामद, अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की टीम ने सफरपुर गांव स्थित गेहूं के खेत से 100 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। गंगनहर कोतवाली पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि सरफरपुर गांव के पास एक गेहूं के खेत में कुछ लोग पशु कटान कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गेहूं के खेत में पुलिस को कोई नहीं मिला। पुलिस को वहां पर एक प्लास्टिक का बोरा मिला। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके अंदर से 100 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पुलिस ने मांस को नष्ट कराया। साथ ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें