फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 10 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, चार बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

Sat, 03 Oct 2026 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बाल विकास विभाग की ओर से बाक्करपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान 10 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और चार बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व जागरूकता का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सीडीपीओ सुधा त्रिपाठी ने बताया कि गर्भवतियों को संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए जबकि बच्चों के बेहतर विकास के लिए समय पर पूरक आहार जरूरी है। कार्यक्रम में महिलाओं को टीकाकरण, स्वच्छता और पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई। सुपरवाइजर बबीता समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें