फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: स्व-जनगणना के लिए बीएसएम कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Mon, 23 Nov 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। बीएसएम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्व-जनगणना के संबंध में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को स्व-जनगणना की प्रक्रिया और इसके राष्ट्रीय महत्व की जानकारी दी गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए स्व-जनगणना के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप पोसवाल ने कहा कि जनगणना के सटीक आंकड़े देश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक की इसमें भागीदारी जरूरी है। समिति के सदस्य डॉ. राजेश पालीवाल और डॉ. इंदु अरोड़ा ने बताया कि स्व-जनगणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है और 30 नवंबर तक चलेगी। उन्होंने सभी से ऑनलाइन माध्यम से अपनी स्व-जनगणना पूरी करने और परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिखा जैन ने सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सीमा में स्व-जनगणना पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. रीमा सिंहा, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. अलका तोमर और डॉ. अर्चना त्यागी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें