फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुलिसकर्मियों के सामने किसान पर दरांती से हमले का प्रयास

Wed, 18 Nov 2026 07:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
धान की फसल काटने पर विवाद, पिता- पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

लक्सर। दाबकी कलां गांव में फसल काटने के विवाद को सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों के सामने ही शिकायतकर्ता पर दरांती से हमला के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मियों ने हमलावर से दरांती छीनकर मामले को शांत कराया। शिकायकर्ता आदित्य की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता - पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, दाबकी कलां गांव निवासी आदित्य ने तहरीर में बताया कि चार नवंबर की दोपहर के समय वह अपने खेत में गए थे। यहां गांव केे ही आरोपी बाबूराम और उनका पुत्र उमेश व एक महिला उनके खेत से धान काट रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि, पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही बाबूराम ने उन पर दरांती से हमला करने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर उससे दरांती छीन ली। इस पर आरोपी ने उन्हें धान की फसल काटने पर जान से मारने की धमकी दी। उनके साथी ने घटना की वीडियो भी बनाई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें