फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खेत में आग लगाने का प्रयास, पॉपुलर के 50 पेड़ काटे

Sun, 04 Jan 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
डौसनी गांव का मामला, जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन


लक्सर। डौसनी गांव में कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाते हुए एक किसान के खेत में खड़ी फसल को जलाने का प्रयास किया। एक अन्य किसान के खेत में खड़े पॉपुलर के पचास से अधिक पेड़ भी काट डाले। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के डौसनी गांव निवासी किसान विक्रम सिंह ने बताया कि 2 जनवरी की रात को कुछ लोगाें ने उनके खेत में खड़ी गन्ने की फसल को जलाने के इरादे से फसल में आग लगा दी। समय रहते जानकारी मिलने पर वह खेत में पहुंचे इस दौरान यहां मौजूद लोग मौके से भाग निकले। उन्होंने किसी तरह आग को बुझाकर अपनी फसल को बचाया। इस दौरान उन्होंने देखा कि उनके पड़ोस के सोमपाल के खेत में लगे 50 से अधिक पॉपुलर के पेड़ भी काट दिए गए थे। साथ ही आरोपियों ने खेत में लगे ट्यूबवेल के मोटर और स्टार्टर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसान की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें