फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खेत में महिला से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेत में चारा लेने गई एक महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला के पुत्र ने नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




लंढौरा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी 55 वर्षीय मां शुक्रवार को करीब 10.30 बजे घर से खेत में चारा लेने के लिए गई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे खेत में अकेला पाकर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित महिला घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। महिला के पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला के बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें