फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड की बाइक रोककर धारदार हथियार से हमला

सार

ड्यूटी पर जा रहे एक होमगार्ड की बाइक रोककर पांच युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।घायल होमगार्ड को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।शोर मचाने पर राहगीरों को आता देख हमलावर युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्यूटी पर जा रहे एक होमगार्ड की बाइक रोककर पांच युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में होमगार्ड लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल होमगार्ड को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। होमगार्ड की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कलियर थाना क्षेत्र के सोहलपुर निवासी अभिषेक चौधरी होमगार्ड में हैं। सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह बाइक से रानीपुर कोतवाली में ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह बेड़पुर चौक के पास पहुंचे तो बाइक सवार पांच युवकों ने रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में होमगार्ड लहूलुहान हो गया।
शोर मचाने पर राहगीरों को आता देख हमलावर युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। होमगार्ड ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन होमगार्ड को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे और उपचार दिलाया। वहीं, होमगार्ड की ओर से मुंडलाना निवासी एक युवक और चार अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसआ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें