फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दिव्यांग और परिवार पर हमला, सात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ लोगों ने एक दिव्यांग और परिवार से मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के दरियापुर दयालपुर निवासी रहनुमा ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर की सुबह उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्य घर पर थे। इस दौरान किसी काम से पिता बाहर आए। आरोप है कि अहसान और राकिब ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर पिता के साथ मारपीट की। परिवार के लोग पिता को बचाने आए तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इस बीच आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। आरोप है कि कुछ देर बाद उक्त लोग घर के अंदर घुस आए और धारदार हथियार से पिता के सिर पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अहसान, राकिब, दानिश, शादाब, शहनाज, आलिम, जीशान निवासी दरियापुर दयालपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें