फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली कराई जाएंगी निगम की संपत्तियां

Tue, 02 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। नगर निगम के आवासों और दुकानों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों पर तलवार लटक गई है। मुख्य नगर अधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों से निगम की संपत्तियों का ब्यौरा तलब किया है। उन्होंने बताया कि निगम के आवासों में गैर कानूनी रूप से रह रहे लोगों से कब्जा खाली कराया जाएगा।  गौरतलब है कि शहर में नगर निगम के पास 180 आवास और 400 दुकानें हैं जिनमें नेताओं की शह पर कई बाहरी लोग कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं दर्जनों आवासों में ऐसे लोग भी रह रहे हैं, जिनके नाम आवासों का आवंटन ही नहीं है। इसके अलावा सैकड़ों दुकानों के आवंटन को लेकर भी समय-समय पर शिकायतें मिलती रही हैं। इसके मद्देनजर कई बार कार्रवाई की तैयारी भी की गई, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते कुछ नहीं हो सका। मुख्य नगर अधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि नगर निगम की संपत्तियों के बाबत की गई शिकायतें उनके संज्ञान में आई है। जिसके चलते संपत्तियों का ब्यौरा तलब किया गया है। इसके बाद जांच कराकर अवैध रूप से आवासों और दुकानों में रह रहे लोगों से कब्जा खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें