रुड़की। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत भोपाल स्थित सप्रे संग्रहालय द्वारा एक विचार गोष्ठी एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रुड़की मूल के साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार अरुण नैथानी को सामाजिक सरोकारों से जुड़े लेखने के लिए ‘महेश गुप्ता सम्मान’ से सम्मानित किया। कार्यक्रम में देशभर के वरिष्ठ पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। संग्रहालय के संस्थापक संयोजक विजयदत्त श्रीधर ने बताया कि 30 मई 1826 को प्रकाशित पहले हिंदी समाचार पत्र उदन्त मार्त्तण्ड के 200 वर्ष पूरे होने पर 30 मई 2026 को दिल्ली में मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस श्रृंखला के तहत कोलकाता, कानपुर, हरिद्वार समेत देश के विभिन्न शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संवाद