माघ पूर्णिमा पर परिवहन विभाग की ओर से जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान दो कार में क्षमता से अधिक यात्री बैठे मिले। कई वाहनों का टैक्स जमा नहीं मिला। एआरटीओ प्रवर्तन केसी पलड़िया ने बताया कि बुधवार को हरिद्वार-मंगलौर बाईपास पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान दो कारों को रोककर जांच की गई तो छह-छह की जगह 12-12 लोग बैठे मिले। इस पर दोनों कारों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा 12 कारों का टैक्स जमा नहीं हुआ पाया गया। इस पर यह कारें भी सीज की गई हैं। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। ओवरस्पीड वाहनों पर स्पीड रडार गन से चालान की कार्रवाई की जा रही है।