I
Iएक एप पर गोवा के एक होटल में कमरा किया था बुक
I
I
I
I
43 हजार रुपये की हुई ठगी, कर्नल ने पुलिस को दी तहरीर
I
I
I
Iसाइबर ठगों ने एक फर्जी एप के जरिए सेना के एक कर्नल से हजारों की ठगी कर ली। कर्नल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाल पुलिस को कर्नल प्रशांत सरकार ने तहरीर देकर बताया कि वह सेना में कर्नल हैं। वह किसी काम से कुछ दिन पहले आईआईटी रुड़की में आए थे। उन्हें किसी काम के लिए गोवा जाना था। सोमवार शाम उन्होंने एक एप पर जाकर गोवा के एक होटल में कमरा बुक किया था। साथ ही ऑनलाइन 43 हजार रुपये जमा कर दिए थे। मंगलवार सुबह उन्होंने होटल की वेबसाइट पर जाकर होटल का नंबर लिया और कमरा बुक करने की बात कही। इस पर बताया कि उनके होटल में एप के जरिये कोई कमरा बुक नहीं होता है। इस पर कर्नल को ठगी का पता चला। कोतवाली प्रभारी आरकेे सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही जिस नंबर से कॉल आई थी, उसकी जांच कराई जा रही है।I