- राजकीय महाविद्यालय लक्सर में तीन दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की शुरुआत
लक्सर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर में तीन दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रथम दिन रंगोली, मेहंदी और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वीएन शर्मा ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्तवपूर्ण हैं। इससे उनके भीतर आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और मंचीय अभिव्यक्ति की क्षमता का विस्तार होता है। रंगोली प्रतियोगिता में अंशु प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और शालू तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, कामना को सांत्वना पुरस्कार मिला। मेहंदी प्रतियोगिता में सलोनी ने पहला, सामनी ने दूसरा और रिजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में राखी ने पहला, सौरभ ने दूसरा और रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संचालन स्नेहलता ने किया। माैके पर डॉ. मनोज , शरद कुमार त्रिपाठी, डॉ. कनुप्रिया, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. मीनाक्षी कश्यप, डॉ. दीक्षित कुमार, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. विवेकानंद भट्ट, डॉ. रूचिका कटिया, राखी आदि मौजूद रहे।