कोतवाली क्षेत्र में दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पीड़िता का वीडियो वायरल करने की धमकी देने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के तांशीपुर निवासी शिखा शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि लगातार दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता का ससुराल होशियारपुर बधाई कलां मुजफ्फरनगर में स्थित है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं पीड़िता के पति आकांक्ष वत्स की ओर से उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से और अधिक प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति आकांक्ष वत्स, पूनम देवी, माधव शर्मा (ससुर), रॉबिन वत्स (जेठ), अन्नू (जेठानी) व संध्या प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।