फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ईंट भट्टा दफ्तर पर पथराव करने पर प्राथमिकी दर्ज, दो गंभीर घायल

Sun, 17 May 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
14 मई को दो पक्षों में हुई थी कहासुनी, गंभीरों को हायर सेंटर रेफर किया
विज्ञापन

मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चंदनपुर स्थित एक ईंट भट्टे पर एडवांस धनराशि के विवाद में मजदूरों ने साथियों के साथ मिलकर भट्टा मालिक के दफ्तर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दफ्तर में बैठे तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इनमें से दो की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बहादराबाद के गांव रतनपुर निवासी भट्टा मालिक मुबारिक ने तहरीर देकर बताया कि मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी ठेकेदार नासिर और उसके साथियों ने भट्टे का करीब 10 लाख रुपये एडवांस लिया था, लेकिन वे कई दिनों से काम नहीं कर रहे थे। 14 मई की शाम को जब फारूख, सय्याद अली और इरफान ने उनसे काम करने या रुपये वापस करने को कहा तो आरोपी विवाद करने लगे। आरोप है कि उसी शाम करीब 7 बजे ठेकेदार नासिर, नसीम, नईम और सोनू आदि अपने साथ पांच-छह अज्ञात युवकों को लेकर लाठी-डंडों के साथ भट्टे के दफ्तर में घुस गए थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फारूख, इरफान और सय्याद अली पर हमला कर दिया और पथराव किया था। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की जान बचाई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें