अमेरिका की मेरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी की ओर से मोहिनी देवी डिग्री काॅलेज रुड़की के प्रबंध निदेशक योगेश सिंघल एवं कॉलेज प्राचार्य मनीषा सिंघल को डाॅक्टरेट की उपाधि प्रदान कर रही है।
प्रबंध निदेशक योगेश सिंघल और प्राचार्य मनीषा सिंघल को यह उपाधि उनके शैक्षिक एवं सामाजिक क्षेत्र में 15 वर्षो से लगातार सेवा प्रदान करने के लिए दी जा रही है। इस संबंध में उन्हें यूनिवर्सिटी को पत्र जारी किया गया है। योगेश सिंघल ने बताया कि 25 जून को दिल्ली के गुलमोहर, इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में यह उपाधि प्रदान की जाएगी। काॅलेज को मिले इस सम्मान से काॅलेज परिवार एवं क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।