फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जायरीनों से छीनाझपटी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाह साबिर पाक में जायरीनों के साथ अभद्र व्यवहार और छीनाझपटी की शिकायत सामने आई है। इस संबंध में वार्ड नं.4 निवासी मोईन साबरी ने तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी को शिकायतपत्र देकर जायरीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि दरगाह परिसर में हाजिरी लगाने वाले कुछ लोग महिलाओं की चूड़ियां खींचने, मोबाइल छीनने और तोड़ने जैसी हरकतें कर रहे हैं। साथ ही हाथों में मोमबत्तियां जलाकर परिसर में घूमने से जायरीनों में भय का माहौल है। मोईन साबरी ने मांग की कि हाजिरी लगाने की व्यवस्था पहले की तरह पातियाने गेट के बाहर प्रशासनिक निगरानी में शुरू कराई जाए। इसके लिए दरगाह के दक्षिणी द्वार के बाहर स्थान निर्धारित किया जाए। साथ ही सुरक्षा बढ़ाने और प्लेक्स बोर्ड के माध्यम से स्पष्ट नियम लागू करने की मांग की। शिकायत की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को भी भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें