फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: छात्र की मौत के मामले में आरोपपत्र जारी नहीं करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर स्थित रहमानिया इंटर कॉलेज में शिक्षक की पिटाई के तीन दिन बाद हुई बच्चे की मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस पर अब तक आरोपपत्र जारी नहीं करने का आरोप लगाया है। प्रेसवार्ता के दौरान आरोप कि घटना के बाद से अब तक परिजन पुलिस के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन




रविवार को कस्बा निवासी नसीम ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पांच महीने पहले रहमानिया इंटर कॉलेज में प्रबंधक जीशान अहमद ने उनके पोते मोहम्मद अली की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। घटना के तीन दिन बाद एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनके पोते की मौत हो गई थी। इस मामले में उन्होंने प्रबंधक जीशान अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। आरोप है कि इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। घटना के पांच महीने बीतने के बाद भी आरोपपत्र जारी नहीं किया गया है जबकि वह लगातार थाने के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण का कहना है कि जो एसआई मामले की जांच कर रहे हैं वह अवकाश पर हैं। उनके आने के बाद वार्ता कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें