फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर ब्लॉक के दरियापुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित गड़बड़ी को लेकर मंगलवार को ग्रामीण खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने योजना में अपात्र लोगों को लाभ दिए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लोगों को लाभ देने के बजाय को आवास आवंटित किए जाने की शिकायत की गई। मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने अधिकारियों से मामले की दोबारा जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ केवल पात्र परिवारों को ही मिलना चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके। इस दौरान सोहित, शोभित, कुलदीप, विक्की , मेघराज सिंह, राजेश और मदन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें