कोटवाल आलमपुर के किसान ने बैंक प्रबंधन पर लोन की रकम में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत बैंक के उच्चाधिकारियों से की है। कस्बा निवासी मोहम्मद सलीम ने शिकायत पत्र में बताया कि उसने 30 जनवरी 2020 को रुड़की के एक बैंक से काॅमर्शियल गाड़ी के लिए 25 लाख 35 हजार रुपये का लोन लिया था। इसकी किस्त 69657 रुपये प्रति माह तय थी। 22 मार्च 2020 को पहली किस्त जमा कर दी गई और इसके बाद कोरोना काल शुरू हो गया और कोरोना में पांच किस्त रुक गई थी क्योंकि गाड़ी भी सड़क पर नहीं चल पा रही थी। लॉकडाउन खुलने के बाद में लगातार किस्त देना शुरू किया और 2024 को तमाम लोन जमा करने के बाद जब स्टेटमेंट निकलवाई गई तब जानकारी मिली की तीन लाख 44 हजार खाते में बकाया है। खाते को सही करवाने के लिए बैंक शाखा में चक्कर काटने पड़ रहे है। अब वह गाड़ी की एनओसी भी नहीं दी जा रही है।