परिवहन निगम की सभी बसें अब अनिवार्य रूप से अधिकृत स्टॉपेज पर रुककर यात्रियों को बैठाएंगी। रोडवेज बसों को लेकर शिकायत आ रही थी कि बसें मार्ग पर पड़ने वाले स्टॉपेज पर रुककर सवारियां नहीं बैठा रही हैं। शहर में दिल्ली-हरिद्वार और दिल्ली-देहरादून हाइवे पर कई बस स्टॉपेज हैं, लेकिन रोडवेज की बसें उन पर कम रुकती हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। यात्रियों को रोडवेज बस स्टैंड ही जाना पड़ता है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी रोडवेज बसों के चालकों को निर्देशित किया है कि वह मार्ग में पड़ने वाले अधिकृत बस स्टॉपेज से यात्रियों को बैठाएं। साथ ही यदि कोई यात्री उतरना चाहता है तो उसे उतार भी दें। यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आने दें।