याद-ए-अब्दुल हकीम कार्यक्रम में देशभर के शायर और कवि करेंगे शिरकत
रुड़की। अंजुमन इतरका-ए-अदब की ओर से 14 नवंबर को नगर निगम परिसर में ‘याद-ए-अब्दुल हकीम’ नाम से अखिल भारतीय मुशायरा व कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। संस्था के मुख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी सचिन गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्यिक संस्कृति को बढ़ावा देना और लोगों को बेहतरीन रचनाओं से रूबरू कराना है। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता करेंगी, जबकि इंजीनियर मुजीब मलिक अध्यक्षता करेंगे।संस्था के सेक्रेटरी सिकंदर हयात गड़बड़ के अनुसार, कार्यक्रम में इकबाल अहसर, रियाज सागर, अज्म शाकिरी, अल्ताफ जिया, खुर्शीद हैदर, फखरी मेरठी, मोहन मुंतजिर, राधिका मित्तल, इस्माइल नजर, वसीम राजूपुरी, इमरान फैज, मोनिका मंतशा, महमूद असर और मनोज शाश्वत सहित देशभर के प्रसिद्ध शायर व कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।