कोतवाली पुलिस ने पशु कटान के एक मामले में चार माह से फरार वांछित को गिरफ्तार किया है। आरोपी महीनों से अपने ठिकाने बदल रहा था। उसे पुलिस टीम ने बुधवार रात मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। मुफीद निवासी ग्राम खेलपुर, काफी समय से पशु कटान के मामले में वांछित था और लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था। बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए पुलिस ने वांछित मुफीद को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने कहा कि आरोपी पशु कटान मामले में फरार चल रहा था। कोर्ट की पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।