फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नशीली दवाइ्र रखने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक मेडिकल स्टोर संचालकों को नशीली और प्रतिबंधित दवाएं नहीं रखने के निर्देश दिए। शनिवार को लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भविष्य में कोई भी मेडिकल स्टोर स्वामी किसी को भी बिना डॉक्टर के पर्चे के दवा नहीं देगा। ऐसा करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान अय्यूब, अतीक, प्रमोद सैनी, आकाश, आजाद, अमित, राशिद आदि मौजूद रहे। वहीं मंगलौर में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने कहा कि नशीली और प्रतिबंधित दवाओं पर रोकथाम के लिए मेडिकल स्वामियों को सहयोग करने के लिए बोला गया है। किसी ने ऐसी कोई दवा बेची तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें