बुग्गावाला। पुलिस ने साप्ताहिक अवकाश पर 75 मजदूरों और किरायेदारों का सत्यापन किया। वहीं तीन कोल्हू मालिकों पर कार्रवाई की है। सत्यापन अभियान से अन्य जगहों पर रहने वाले बाहरी लोगों में भी अफरातफरी का माहौल रहा। क्षेत्र के शाहिदवाला, ग्रंट और बुधवाशहीद क्षेत्र में अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष भगवान महर ने बताया कि मकान मालिकों और कोल्हू मालिकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी किरायेदार या मजदूर को बिना पुलिस सत्यापन के न रखें। उन्हें चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने 75 मजदूरों और किरायेदारों का मौके पर सत्यापन किया।