बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊर्जा निगम की विजिलेंस और स्थानीय टीम ने लक्सर के सीधडू व नेतवाला सैदाबाद गांवों में ताबड़तोड़ छापे मारे। छापे के दौरान यहां सात घरों में बिजली की चोरी पकड़ी गई। विभाग के अवर अभियंता वीरपाल, रामकुमार और मनोज सैनी की ओर से आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।