बेटी का पीछा करने का आरोप, मां ने की पुलिस से शिकायत
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर अपनी बेटी का लगातार पीछा करने और फोन पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को महिला गंगनहर कोतवाली पहुंची और शिकायत में बताया कि आरोपी युवक अक्सर अपने मकान की छत पर खड़ा होकर उनकी बेटी को देखता रहता है, जिससे वह घर के आंगन में भी बैठने में असहज महसूस कर रही है। आरोप है कि बेटी के घर से बाहर निकलते ही युवक उसका पीछा करने लगता है। महिला के अनुसार, युवक ने किसी तरह बेटी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और बार-बार फोन कर परेशान कर रहा है। परिजनों से शिकायत करने पर आरोपी के परिवार ने भी अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है