II
पुलिस ने प्रेमी समेत पांच के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू
I
I
I
Iएक युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रेमी के परिजन भी इस षड़यंत्र में शामिल थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक समेत पांच पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
Iसहारनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने भगवानपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी मुलाकात प्रशांत सैनी निवासी गांव डाडा पट्टी, भगवानपुर से हुई थी। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई थी। युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस षड़यंत्र में युवक के परिवार भी शामिल थे। युवती ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षण सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रशांत सैनी और चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस मामले में युवती के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।I