फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: झबरेड़ा दोहरे हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने चार दिन बाद मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।घायल आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखे और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। एसपी देहात अभय प्रताप सिंह के अनुसार, 26 सितंबर को झबरेड़ा कलां निवासी अमन उर्फ भरोसी ने अपनी बहन रूपा और उसके प्रेमी सूरज उर्फ मुन्ना (18) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया गया कि अमन अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था। घटना के बाद सूरज के पिता अशोक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। तभी से पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि अमन उर्फ भरोसी गांव की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने नहर पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने आरोपी को रुकने और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। इसके बाद बूढ़पुर पाल बस्ती के पास पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके और आसपास तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखे और बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बहन और सूरज के प्रेम संबंध से नाराज था और परिवार की बदनामी व इज्जत के नाम पर उसने दोनों की हत्या कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें