पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 40 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल सतपाल सिंह और किशोर नेगी बृहस्पतिवार देर शाम को क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इस दौरान ओसप़ुर की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देख उन्हाेंने रोककर उससे पूछताछ की। आरोपी से 40 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक निवासी ग्राम ओसपुर बताया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज कर ली गई है।