बाजार चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, हेड कांस्टेबल शमशेर खां ओम सिंह के साथ शनिवार की रात को गश्त पर निकले थे। मुखबिर ने उन्हें रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति के चाकू के साथ मौजूद होने की सूचना दी। सूचना पर उन्होंने बताए गए स्थान से एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशीष उर्फ आशू निवासी केशवनगर लक्सर बताया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।