पुलिस ने सट्टा लगवा रहे आरोपी सटोरिए को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल किशोर नेगी और गंगा सिंह मंगलवार रात को क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर से उन्हें एक व्यक्ति के सट्टा लगवाने की सूचना मिली। सूचना पर उन्होंने कब्रिस्तान के पास से एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लिए जाने पर आरोपी से 1230 रुपये की नकदी और सट्टा पर्ची बरामद की गई। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।