पुलिस ने स्मैक तस्करी में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पिछले दिनों स्मैक तस्करी में सलमान निवासी माहीग्रान, रुड़की के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी तभी से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही थी लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। बुधवार रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच सलमान पर पुलिस की नजर पड़ी तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।