फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बाजार में सामान लेने गए युवक पर हमला, चार पर मुकदमा

Tue, 06 Jan 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धनपुर का मामला, शिकायत करने पर घरवालों को भी पीटा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। गोवर्धनपुर गांव के बाजार में सामान लेने गए युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद जब परिजन शिकायत करने उनके घर गए तो उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। खानपुर थाना क्षेत्र के इंतजार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई समीर तीन जनवरी को शाम चार बजे अपने घर प्रहलादपुर से सामान लेने के लिए गोवर्धनपुर बाजार गया था। आरोप है वहां पर प्रहलादपुर गांव के ही प्रवेज, सुएब, आर्यन, अमन उसके भाई पर लाठी डंडों और लोहे की रॉड से अचानक हमला कर दिया जिससे उसका भाई घायल हो गया। आरोप लगाया कि जब उनके परिजनों को पता लगा तो वह उन युवकों के घर शिकायत करने गए। आरोप है कि वहां पर भी परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। खानपुर थानाध्यक्ष धर्मेंंद्र राठी ने बताया कि मामले में चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें