फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रंजिश में युवक को घेरकर मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी कर लौट रहा था युवक, चार युवकों ने घेरकर की पहले की पिटाई फिर मारी गोली
विज्ञापन


भगवानपुर के पुहाना क्षेत्र में एक युवक को घेरकर दो बाइक पर आए चार युवकों ने मारपीट कर गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली युवक के दाएं पैर में लगी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। वहीं, पीड़ित युवक ने पुलिस को गोली मारने वाले का नाम भी बता दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नदीम निवासी पुहाना मेहनत मजदूरी कर वापस अपने गांव पुहाना लौट रहा था। जैसे ही वह पुहाना गांव के समीप पहुंचा तो पीछे से दो बाइक पर सवार होकर चार युवक पहुंचे। बाइक सवार युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ धक्का मुक्की कर दी। विवाद करने के साथ ही उसके साथ मारपीट भी शुरू कर दी। इतने में एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी और गोली नदीम के पैर में जा लगी। इससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन




नदीम ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके की तरफ भागे। लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक पर सवार युवक रुड़की के रामपुर से आए थे। पहले भी इन युवकों ने नदीम के साथ विवाद किया था। वह नदीम से किसी बात को लेकर रंजिश रखते हैं। वहीं, घायल नदीम को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


उधर एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक ने गोली मारने वाले का नाम बताया है। साथ ही बताया है कि रंजिश के चलते आरोपी युवक ने उस पर गोली चलाई है। मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में जल्द ही कार्रवाई कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें