फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गंगनहर में पैर फिसलने से बहा युवक, तलाश जारी

Wed, 26 Nov 2025 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर में पैर फिसलने से बहा युवक, तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजह
पिरान कलियर। गंगनहर में स्नान करते समय पैर फिसलने से एक युवक तेज बहाव में बह गया। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार सलमान (18) निवासी लखनऊ के बनजारण खेड़ा थाना रहीमाबाद जिला लखनऊ करीब 15 दिन पहले कलियर में अपनी बहन रूबी से मिलने आया था। उसकी बहन अपने पति के साथ दो महीने से कलियर नई बस्ती में किराये पर रह रही है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे सलमान अपनी बहन रूबी के साथ गंगनहर पर स्नान करने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज धारा में बह गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उसकी बहन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। एसओ रविंद्र कुमार का कहना है कि युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें