रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे युवक का संतुलन बिगड़ गया। युवक ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिर गया। ट्रेन की चपेट में आकर उसका हाथ शरीर से अलग हो गया। रेलवे पुलिस ने युवक को अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल युवक दीपक यादव सीतामढ़ी का रहने वाला है। वह किसी कार्य से देहरादून आया था। रविवार को वह सीतामढ़ी लौट रहा था। दोपहर के समय दीपक सूबेदारगंज एक्सप्रेस ट्रेन से लक्सर पहुंचा। यहां से सीतामढ़ी जाने के लिए उसे अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होना था। ट्रेन में भीड़ होने के कारण वह नहीं चढ़ सका। तभी ट्रेन चल पड़ी। उसने चलती ट्रेन में सवार होने का प्रयास किया। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म व ट्रैक के बीच गिर गया।