फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गंगनहर में नहाते समय युवक डूबकर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
साथियों के साथ कलियर घूमने आया युवक गंगनहर में नहाते समय डूबकर लापता हो गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। सहारनपुर के खाताखेड़ी निवासी अनस (30) रविवार को अपने साथियों के साथ कलियर घूमने आया हुआ था। घूमने के बाद वह दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए चला गया। अनस ने गंगनहर में नहाने के लिए के लिए पुल से छलांग लगाई। छलांग लगाने से वह पानी के नीचे चला गया और तेज बहाव में बह गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह लापता हो गया। युवक के दोस्त सलामत ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। एसओ जहांगीर अली ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें