लक्सर। लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर देर रात चाकू के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल अनूप पोखरियाल और अरविंद चौहान शनिवार रात लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर गश्त पर थे। इस दौरान संदिग्ध युवक पुलिस को देख भागने लगा। संदेह होने पर पीछा कर पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमर निवासी अकबरपुर ऊद बताया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।