फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: परिचितों से 43 लाख की ठगी कर युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iयुवक ने व्यापार शुरू करने की कही थी बात, अब मोबाइल भी आ रहा है बंद
विज्ञापन

I
I एक युवक कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करके फरार हो गया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। आरोप है कि युवक ने व्यापार करने का बहाना बनाकर अपने दोस्तों और परिचितों से रकम ली थी। कुछ दिन बाद वापस करने की बात कही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।I
Iमंगलौर क्षेत्र स्थित लिब्बरहेड़ी गांव निवासी गौरव ने सोमवार को गंगनहर कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल से मुलाकात की। साथ ही तहरीर देकर बताया कि रुड़की के कृष्णानगर निवासी एक युवक उसका दोस्त था। उसने कुछ माह पूर्व उससे व्यापार करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लिए थे। साथ ही कुछ माह बाद रुपये वापस करने की बात कही थी। उसने अपने रुपये वापस मांगे तो वह बहानेबाजी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iइस बीच उसे पता चला कि उसने करीब 20 दोस्तों और रिश्तेदारों से भी कई लाख की रकम व्यापार करने के नाम पर ली थी। वह भी उससे रकम की मांग कर रहे थे लेकिन वह बहानेबाजी कर रहा था। आरोप लगाया कि युवक करीब 45 लाख से अधिक की रकम लेकर फरार हो गया है। उन्होंने उसके परिजनों से जानकारी ली तो वह भी कुछ नहीं बता रहे हैं। युवक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें