लक्सर। हाईवे पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग गन्ने से भरी ट्रैक्टर - ट्रॉली पर सवार दो व्यक्तियों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो नगर के लक्सर - बालावाली मार्ग का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दो व्यक्ति गन्ने की ट्रैक्टर - ट्रॉली पर बैठे हैं जबकि कुछ लोग बैल्ट और थप्पड़, घूसों से उनकी पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में मौजूद कुछ लोग बीच - बचाव कराते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, पुलिस का कहना है कि वीडियो के संबंध में जानकारी की जा रही है। संवाद