फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दूध पहुंचाने जा रहे युवक को टक्कर मारने में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 01 Apr 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल थाना क्षेत्र का मामला, देहरादून में भर्ती है युवक
विज्ञापन

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में दूध पहुंचाने जा रहे युवक को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। युवक की हालत नाजुक है और उसका देहरादून के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, सुखवीर सिंह निवासी ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 मार्च की रात करीब 9:45 बजे उनका पुत्र रोहित (34) दूध देने के लिए घर से निकला था। जब वह पंजनहेड़ी मुख्य सड़क पर सड़क पार कर रहा था तभी हरिद्वार की ओर से लक्सर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां से उसे देहरादून के पैनेशिया अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर 29 मार्च को उसे देहरादून में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें