फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गुमटी में घुसकर रेलवे के गेटमैन को पीटा, प्राथमिकी

Wed, 18 Nov 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रात के समय ड्यूटी पर तैनात गेटमैन पर तीन लोगों ने किया हमला
विज्ञापन

लक्सर। खरंजा कुतुबपुर गांव में रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। हमले में गेटमैन घायल हो गया। पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी निवासी चंदन सैनी ने तहरीर में बताया कि वह रेलवे विभाग में गेटमैन है। इन दिनों मुरादाबाद - सहारनपुर रेलखंड पर लक्सर और रायसी रेलवे स्टेशन के बीच खरंजा कुतुबपुर गांव में समपार संख्या 502 पर उनकी ड्यूटी चल रही है। चंदन सैनी के अनुसार 17 नंवबर की रात को उनकी फाटक पर ड्यूटी थी। रात 10ः15 बजे वह गुमटी में बैठे थे। तभी नशे की हालत में तीन व्यक्ति गुमटी में आए उनसे सवाल पूछा। उनके जवाब देते ही तीनों ने उन पर हमला कर दिया उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे। तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें