फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वार्ड एक में दो माह से सूखी पड़ी हैं कॉलोनियों की पानी की टंकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकई बार शिकायत के बाद भी शुरू नहीं हो पा रही पानी की सप्लाई
विज्ञापन

I

I
I

Iकेवल जल संस्थान के पानी पर निर्भर लोगों के सामने खड़ा हुआ पेयजल संकटI

नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर एक की मयूर विहार, गंगोत्रीपुरम, सैनीपुरम और माजरा में करीब दस हजार की आबादी दो महीने से पानी के लिए तरस रही है। बिना पानी के यहां की टंकियां सूखी पड़ी हैं। स्थिति ये है कि लोगों को पीने के पानी के लिए हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। सिर्फ जलसंस्थान के पानी पर निर्भर लोगों को ज्यादा समस्या हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने पर अब लोगों में जल संस्थान के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है।



पिछले साल वार्ड नंबर एक के शेरपुर में जल जीवन मिशन के तहत ओवरहैड टैंक बनाया गया था। उस दौरान शेरपुर से वार्ड नंबर एक के मयूर विहार, सैनीपुरम, गंगोत्रीपुरम व माजरा आदि कॉलोनियों में पानी की पाइपलाइन बिछाई गई थी। इसके बाद पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई। करीब दो महीने पहले इन कॉलोनियों में पानी की सप्लाई अचानक बंद हो गई। लाेगों ने जल संस्थान के कार्यालय में जाकर संपर्क किया तो उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन देकर लौटा दिया गया, लेकिन पानी की सप्लाई सुचारू नहीं हुई। करीब 15 दिन बाद दोबारा संपर्क करने पर लोगों को पता चला कि लोक निर्माण विभाग शेरपुर में नालेे का निर्माण कर रहा है। इसके चलते खोदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोक निर्माण विभाग ने उसे जोड़ने के बजाए ऐसे ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दो महीने बाद भी लाइन को जोड़कर पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई। इससे लोगों के सामने पानी का संकट गहरा गया है। लोग मजबूरी में हैंडपंप से पानी भर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई मौके पर आने के लिए तैयार नहीं है। लोगों ने जल्द पानी की सप्लाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।



Iक्षतिग्रस्त लाइन ठीक करवाने की जिम्मेदारी लोनिवि की है। विभाग को लाइन ठीक करवाने के लिए सख्ती से बोला जाएगा। - राजेश चौहान, एई जल संस्थानI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें