पुलिस ने पशु कटान में शामिल पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट की पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने नौ जनवरी को मुंडलाना के पास छापा मारकर 220 किलो मांस और कटान के उपकरण बरामद किए थे। आरोपी अंधेरा होने पर वहां से फरार हो गए थे लेकिन पुलिस ने एक बाइक बरामद की थी। जांच में भगवानपुर चंदनपुर निवासी अमजद पर पांच हजार का इनामी घोषित किया गया था। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पांच हजार के इनामी गो तस्कर अमजद को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।